पुष्पा जोशी ने भावपूर्ण अभिनय से बनाई दर्शकों के दिल में जगह : संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ

संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने प्रदेश की निवासी सिने कलाकार श्रीमती पुष्पा जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. साधौ ने कहा कि श्रीमती जोशी ने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बनाई। उनकी भूमिकाएं यादगार थीं। संस्कृति मंत्री ने दिवंगत श्रीमती पुष्पा जोशी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से विनती की है।