विदिशा में शनिवार को एक महिला ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया जिसके २ सर ३ हाथ है


विदिशा। जिला अस्पताल में शनिवार को महिला ने एक अनोखे बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के दो सिर और तीन हाथ हैं। यह देख अस्पताल का स्टाफ और परिजन हैरान रह गए। जन्म के कुछ समय बाद ही बच्चे को जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया। 


डॉक्टर प्रतिभा ओसवाल ने बताया कि महिला की पहली डिलेवरी के लिए शुक्रवार-शनिवार की रात में करीब 12 बजे भर्ती हुई थी। वहीं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनकर ने बताया कि इस तरह का मामला रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है। वहीं प्रसूता के पति ने बताया कि दो बार पहले बीना में सोनोग्राफी कराई थी। उसमें जुड़वा बच्चे बताएं गए थे। बच्चे को भोपाल रेफर किया गया है।


कुरवाई तहसील के माला गांव की प्रसूता को शुक्रवार-शनिवार की रात में अस्पताल में भर्ती किया गया। सुबह 7.35 बजे बच्चे को जन्म दिया। केस काफी क्रिटिकल होने से डॉक्टरों की पैनल ने सावधानी पूर्वक सफल ऑपरेशन किया।